डोईवाला :कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के भाई के घर दिन दहाड़े डकैती (CCTV फुटेज)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

डोईवाला: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के भाई के घर दिनदहाड़े डकैती होने से हड़कंप मच गया। मंत्री के भाई शीशपाल अग्रवाल उर्फ कोली के घर पर डकैती की घटना हुई है। घटना दिन में 12:00 से 1 बजे की बीच बताई जा रही है। पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम केरते हैं शीशपाल अग्रवाल।

घटना में छह बदमाश बताए जा रहे हैं घर में उस समय उनकी पत्नी ममता थी और दो नौकरानियां थीं। उसके बाद वारदात को वारदात को अंजाम दिया गया लगभग 1 घंटे घर में उन को बंधक बनाए रखा उस दौरान पूरे घर को छानबीन कर बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया है। अंदेशा है लगभग 50 लाख से 1 करोड के बीच डकैती बताई जा रही है। हालांकि अभी पुलिस इस मामले में अपना बयान जारी करेगी तब एग्जैक्ट फिगर का पता चल पाएगा।

ALSO READ:  UK : सेवा संकल्प अभियान से सशक्त हो रही उत्तराखंड की मातृशक्ति : भावना मेहरा

घराट वाली गली में शीशपाल अग्रवाल उर्फ कोली का घर है। आपको बता दें कि कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का परिवार डोईवाला क्षेत्र में ही रहता है काफी वर्षों से खुद वे ऋषिकेश में रहते हैं।डोईवाला में उनके भाई बंधु व उनके परिवार रहता। पुलिस ने घटनास्थल को चारों तरफ से कॉर्डन कर दिया है।अभी किसी के आने जाने कि वहां इजाजत नहीं है। ऐसे में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।आआस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

बदमाशों ने ज्वेलरी और कैश दोनों में हाथ साफ किया बताया जा रहा है। लेकिन बड़ा सवाल है दिनदहाड़े इस तरह की घटना होने से कहीं न कहीं सुरक्षा का सवाल जरूर बनता है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English