सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन  अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं तहसील विधिक सेवा समिति की सचिव तानिया मिड्डा के नेतृत्व में तथा प्राविधिक कार्यकर्ता मधुश्री शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य  उमाकांत पंत के कुशल नेतृत्व में हुआ. मुख्य वक्ता तानिया मिड्डा ने विद्यार्थियों को निशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत, POCSO Act, NDPS Act, तथा PC एवं PNDT अधिनियम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के मौलिक अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा एवं सहभागिता पर प्रकाश डालते हुए साइबर अपराध से सावधान रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा बाल यौन उत्पीड़न से संबंधित जागरूकता भी प्रदान की।कार्यक्रम में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।कार्यक्रम अधिकारी रामगोपाल रतूड़ी ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। इस अवसर पर प्राविधिक कार्यकर्ता मनोरमा रावत, शीला ध्यानी, विमला नौटियाल, कोर्ट स्टाफ राम सिंह कैंतूरा, यशोदा भारद्वाज , नरेन्द्र खुराना,मनोज पंत ,आरती बडोनी ,नन्द किशोर भट्ट, रजनी गर्ग,मनोरमा शर्मा , रीना पाटिल, लक्ष्मी चौहान,वीरेन्द्र कंसवाल, सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK: सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे टिहरी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

Related Articles

हिन्दी English