ऋषिकेश महानगर कांग्रेसजन वकीलों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुचारू न कर पाने का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आज ऋषिकेश महानगर कांग्रेसजन अधिवक्तागणों ने विद्युत विभाग द्वारा संपूर्ण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई आपूर्ति सुचारू रूप से न देने पर ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह व पूर्व सचिव बार अजय ठाकुर ने कहा कि पिछले कई सप्ताह से पूरी ऋषिकेष क्षेत्र में बिजली सप्लाई में घंटो घंटो की भारी कटौती की जा रही है जिस कारण समस्त क्षेत्रवासी परेशान है और साथ ही हमारे ऑफिसो के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अगर 24 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति सुव्यवस्थित नहीं की गई तो हम सब धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगा। पूर्व महिला प्रदेश सचिव मधु जोशी व उमा ओबराय ने कहा कि बिजली विभाग द्वारा प्रातः 7:00 बजे ही सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिस कारण हमको पीने का पानी भी ढंग से नहीं मिल पा रहा है। आमजन को इस भरी भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है और अधिकारी अपना मस्त है।

ALSO READ:  UK :सौर ऊर्जा...मुख्यमंत्री के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतार रहे बागेश्वर के युवा

ज्ञापन देने वालों में मदन मोहन शर्मा, चंदन सिंह पवार, विक्रम सिंह भंडारी, एडवोकेट नरेंद्र रॉगड़, एडवोकेट कपिल शर्मा, अभिनव मलिक, अरुणानोदय नेगी, पवन शर्मा, अशोक शर्मा, गौरव यादव, विनोद रतूड़ी, रविंद्र प्रकाश भारद्वाज, प्रवीण गर्ग, हरि सिंह नेगी, एडवोकेट शैलेंद्र सेमवाल, राहुल रावत, विजय राणा, सतीश वर्मा, बबीता रावत, विश्वजीत कुमार, अकुंश, प्रदीप कुलियाल, आदि शामिल रहे।

Related Articles

हिन्दी English