चमोली : आगामी चार धाम यात्रा से पहले कोतवाली श्री बद्रीनाथ का किया गया विधिवत शुभारम्भ…चारधाम यात्रा 2023 को निर्विघ्न व सकुशल रूप से सम्पन्न करवाने के लिए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चमोली : भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट 27 अप्रैल को खुल रहें है जिसके लिए चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है । पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के निर्देशन में आज दिनांक 14/04/2023 को पूजा पाठ के साथ ही कोतवाली श्री बद्रीनाथ जी का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इससे पहले पुलिस कर्मियों ने कोतवाली परिसर में श्रमदान किया। चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न करने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल श्री बद्रीनाथ भेजे गया है।चारधाम यात्रा हेतु पधारने वाले समस्त यात्रियों व श्रद्धालुओं का चमोली पुलिस हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है। हम आपकी सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है।

ALSO READ:  UK :आशीर्वाद का दीया’ से रोशन हुआ नैनीताल, जनपद में जले 2.51 लाख दीपक

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English