दिल्ली : जल्द मिलेगी कोटद्वार को “केंद्रीय विद्यालय” की सौगात, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने किया वादा स्पीकर से

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली/कोटद्वार: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गुरुवार को दिल्ली प्रवसीय दौरे के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में वर्षों से चली आ रही केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री को पत्र भी सौंपा, जिस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से इस मांग को पूरा करने का वादा किया|

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान पुष्प गुच्छ भेंट किया| इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी| इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक ने कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाए जाने की मांग की, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका वादा है कि शीघ्र ही कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाए जाने की मंजूरी दी जाएगी| इस आश्वासन पर विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया|

Related Articles

हिन्दी English