देहरादून : कांग्रेस ने खोया किशोर, भाजपा ने थमाया कमल, कांग्रेस से किये गए निष्काषित, टिहरी सीट से ठोकेंगे ताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : कांग्रेस के कद्द्वार नेता किशोर उपाध्याय भारतीय जतनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. उनके जाने से कांग्रेस का एक प्रदेश में कद्दावर नेता पार्टी से अलग हो गया. किशोर पूर्व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इससे पहले आज कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष किशोर उपाध्याय पहुंचे बीजेपी कार्यालय. कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए किशोर उपाध्याय. किशोर ने चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी प्रदेश, अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की मौजूदगी में ली बीजेपी की सदस्यता।

इससे पहले कांग्रेस ने किशोर को पार्टी से किया था निष्कासित। बीजेपी नेताओं से मिलने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेसी किए गए थे निष्कासित। टिहरी सीट पर किशोर उपाध्याय की अच्छी पकड़ मानी जाती है.

एक नजर किशोर उपाध्याय के बारे में –

ALSO READ:  UK : नैनीताल जनपद  को बड़ी सौगात : दो महत्वपूर्ण बाईपास परियोजनाओं में से एक को NHAI से विधिवत और दूसरे को सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

किशोर उपाध्याय एक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता और भारत में उत्तराखंड विधान सभा के सदस्य थे. वर्तमान में वे भाजपा में शामिल हो गए हैं. । वे उत्तराखंड राज्य विधानसभा चुनाव, 2007 में टिहरी विधानसभा से चुने गए थे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, 2012 में, वे एक स्वतंत्र उम्मीदवार दिनेश धनई से हार गए। वे 2014 से 2017 तक कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी या उत्तराखंड पीसीसी के अध्यक्ष थे। उनके कार्यकाल के तहत, पार्टी में एक विद्रोह हुआ जिसमें 9 विधायक भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए थे. अब किशोर टिहरी सीट से  चुनाव लड़ने जा रहे हैं और कल नामांकन करेंगे भारतीय जनता पार्टी की तरफ से.

पिता का नाम-स्व. पीताम्बर दत्त उपाध्याय
माता का नाम-एकादशी देवी
जन्म तिथि- 01 जून 1958
जन्म स्थान- ग्राम पाली, जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल
शिक्षा- स्नातकोत्तर ,पीएचडी
पत्नी का नाम- सुमन कुकरेती उपाध्यायराजनीतिक सफर:
-उत्तराखंड आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। उत्तराखंड संघर्ष समिति के पदाधिकारियों में शामिल रहे।
-गांधी परिवार के सबसे निकटतम राजनेता। अमेठी उत्तर प्रदेश में राजीव गांधी को चुनाव लड़ाने में अहम भूमिका।
-2002 में पहली बार टिहरी सीट से विधायक चुने गए। एनडी तिवारी सरकार में औद्योगिक राज्य मंत्री बने।
-2007 में लगातार दूसरी बार टिहरी से विधायक चुने गए।
2012 के विधानसभा चुनाव में टिहरी सीट पर निर्दलीय दिनेश धनै से 377 मामूली मतों से चुनाव हार गए।
-2014 में किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गए। 2017 तक इस पद पर बने रहे।
-2017 के विधानसभा चुनाव में देहरादून जिले की सहसपुर सीट से अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन फिर से हार गए। भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर ने हराया।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक टैक्स फ्री नहीं हुई आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, डॉ. राजे नेगी ने जताई चिंता
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English