खटीमा :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया। झण्डा लगाने के दौरान उनकी पत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद थी।इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है, जिसके क्रम में अपने निजी आवास पर झंडा लगाया गया है।

ALSO READ:  UK :निर्मल दीपमाला स्कूल में दो दिन नौ निहालों ने खेल में दिखाया दमखम

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन- बान,शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है।उन्होंने समस्त राज्यवासियों से आज़ादी के प्रतीक “तिरंगा झण्डे“ को अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया।

Related Articles

हिन्दी English