लखनऊ : नहीं रहे बरिष्ठ पत्रकार कमाल खान, हार्ट अटैक से हुआ निधन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ: नहीं रहे कमाल खान। सदा के लिए हो गयी व आवाज खामोश जो करोड़ों दिलों को प्रभावित करती थी। टीवी की पत्राकारिता में शानदार रिपोर्टिंग शानदार पीस टू कैमरा। हमेशा याद रहेगा कमाल का।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार कमाल खान की मौत हो गई है। 61 वर्षीय कमाल खान को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हार्ट अटैक आया। वह अपने पीछे पत्नी रुचि और बेटे अमन को छोड़ गए हैं। खान एनडीटीवी के एग्जीक्युटिव एडिटर थे। उत्तर प्रदेश के बयूरो चीफ थे।पत्रकारिता में शानदार योगदान के लिए उन्हें रामनाथ गोयनका और राष्ट्रपति के हाथों गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार मिला था। उनकी पत्नी भी हिंदी न्यूज़ चैनल की प्रभारी हैं। आपको भी बता दें, कल शाम भी उन्होंने कवरेज की थी। NDTV से वे।22 साल से जुड़े हुए थे। वे एक शानदार पत्रकार ही नहीं एक शानदार ब्यक्ति भी थे। पत्रकारिता जगत में उनके निधन पर शोक की लहर है।

ALSO READ:  दुबई के प्रिंस ने की मुलाकात भारतीय घायल पायलट  कैप्टन स्मित मच्छार से

उनके निधन के बाद एक ईमेल में एनडीटीवी ने सूचना दी, ”एनडीटीवी के लिए यह बेहद खराब दिन है। हमने कमाल खान को खो दिया है। वह 61 साल के थे और हमारे लखनऊ ब्यूरो की आत्मा थे। NDTV के एक दिग्गज के पास उनसे मिलने वालों के लिए असीम समय और अच्छे शब्द थे।” चैनल की ओर से कहा गया है कि वह एक अद्भुत इंसान थे। वहीं सीएम योगी से लेकर अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, मायावती कई राजनेताओं ने दुःख ब्यक्त किया है उनके निधन से।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English