कलयुगी माँ खुशबू ने किया वो काम,सुनकर काँप उठेगी आपकी रूह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट :

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में कलयुगी माँ का वो चेहरा सामने आया है जिसे सुनकर आप की रूह कांप जाएगी। मात्र पति द्वारा साथ परदेश न ले जाने से इस कलयुगी मां ने एक एक वर्षीय बेटे ही हत्या कर दी। वहीं जब पिता को इस बात की जानकारी लगी तो आधे रास्ते से ही घर लौट आया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है।

दरअसल ये मामला है चांदा कोतवाली क्षेत्र के फर्मापुर गांव का। इसी गांव का रहने वाला रोहित अपनी पत्नी खुशबू और एक वर्षीय बेटे शिवम के साथ मुम्बई में रहकर अपना जीवन यापन करता था, अभी कुछ दिनों पहले ही वो गांव फर्मापुर लौटा हुआ था। करीब 20 दिन के बाद यानि रविवार को रोहित दोबारा मुम्बई जाने वाला था। लेकिन आर्थिक स्थिति और रहने का ठिकाना न होने चलते वो अपनी पत्नी को अभी तत्काल नही ले जाना चाहता था।

ALSO READ:  UK : दर्जी और ड्राइवर कर रहे थे 65 लाख 40 हजार कीमत की स्मैक तस्करी, गण्ठा और शफी गिरफ्त में

लेकिन खुशबू जिद पर अड़ी थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद भी हो गया था। अगली सुबह रोहित प्रयागराज के लिये निकल गया जहां उसकी मुम्बई की ट्रेन थी। पति के निकलते ही पत्नी खुशबू ने अपना वो चेहरा दिखाया जिसकी लोग सपने में भी कल्पना नही कर सकते हैं। अपने एक वर्षीय बेटे शिवम का मुंह दबाकर कर खुशबू ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं घर के अन्य सदस्यों ने जब काफी देर तक शिवम को नही देखा तो उन्हें चिंता हुई, लेकिन खुशबू कुछ बताने को तैयार नही थी।

ALSO READ:  UK : गुण्डा अधिनियम के तहत आशीष रांगढ़ को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार

आनन फानन में परिजनों ने खुशबू के भाई को घर बुलवाया। खुशबू के भाई ने जब बेटे के बारे में कड़ाई से पूंछा तो उसने बेटे के हत्या कर देने के बाद कही। इतना सुनते ही सबकी रूह कांप गई।आनन फानन में रोहित को सूचना देने के साथ साथ पुलिस बुलाई गई। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और पत्नी खुशबू को हिरासत में लेकर उससे पूंछतांछ कर रही है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English