काले की ढाल ऋषिकेश मारपीट प्रकरण में 2 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश : काले की ढाल आई0डी0पी0एल0 ऋषिकेश मारपीट प्रकरण में 02 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य वांछितों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस कार्रवाई जारी।
दिनांक 20.05.2026 को थाना ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत काले की ढाल IDPL ऋषिकेश क्षेत्र में बाहरी राज्य से घूमने आए व्यक्तियों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला एवं वाहन क्षतिग्रस्त करने की घटना के संबंध में वादी सतवीर पुत्र देवा सिंह निवासी ग्राम बुच्ची, थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) द्वारा अपने साथियों सोनू पुत्र धनसिंह, सतीश कुमार पुत्र बाग सिंह, प्रदीप कुमार पुत्र रामपाल एवं विक्रम सिंह पुत्र जीतराम, समस्त निवासी थाना पुण्ड्री, जनपद कैथल (हरियाणा) के साथ थाना ऋषिकेश पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 209/2026 धारा 109(1)/191(2)/117(2)/351(3)/352/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रार्थना पत्र के अनुसार वादी अपने साथियों के साथ वाहन संख्या HR08AL-9393 (हुन्डई वेन्यू) से ऋषिकेश घूमने आ रहा था। इसी दौरान काले की ढाल क्षेत्र में एक महिला से हुई गलतफहमी के उपरांत मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई, जिसके बाद कुछ व्यक्तियों द्वारा वादी एवं उसके साथियों के साथ मारपीट की गई। घटना में वादी पक्ष के लोगों को चोटें आईं तथा उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तत्काल पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश प्रारम्भ की गयी।
गठित पुलिस टीम के द्धारा मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार गहन जांच एवं अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 22.05.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार दबिश एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भरत विहार ट्रक यूनियन पार्किंग क्षेत्र में दबिश देकर घटना में शामिल 02 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं दबिश की कार्रवाई जारी है।अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 22.05.2026 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है
अभियुक्त का नाम पता-
1- अशोक थापा पुत्र स्व. नरबहादुर, (उम्र-47 वर्ष), निवासी गली नं. 02, काले की ढाल,IDPL थाना ऋषिकेश।
2-नरेश कश्यप पुत्र स्व. नत्थू सिंह, (उम्र-41 वर्ष), निवासी काले की ढाल,IDPL थाना ऋषिकेश।
पुलिस टीम का विवरण-
************************
1- उ0नि0 निखिलेश सिंह बिष्ट
2-का0 787 दिनेश महर
3-का0 616 तेजपाल
4-चालक का0 46 जयवीर
5-का0 273 विकास राणा
6-का0 1378 आशुतोष



