ऋषिकेश : नगर निकाय शताब्दी वर्ष 2022-पंजाबी नाइट्स में जलवा बिखेरा जूनियर हनी सिंह उर्फ बंटी सिंह के ग्रुप ने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। नगर निकाय के 100 वर्ष पूरे होने पर नगर निगम में भव्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और उसी सिलसिले में 9 नवंबर यानी कि पहला दिन नगर निगम में रहा पंजाबी नाइट्स का पंजाबी नाइट्स में जूनियर हनी सिंह उर्फ बंटी सिंह का ग्रुप आया हुआ था जिसने न केवल गानों से बल्कि संगीत से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना

रॉयल्स पंजाब एंटरटेनमेंट ग्रुप जोकि दिल्ली का ग्रुप है उनके ग्रुप में जूनियर हनी सिंह उर्फ बंटी सिंह का साथ दिया मलकीत सिंह, कमल सिंह और महिला दल में रमनदीप कौर बलविंदर कौर बलजीत कौर ने। पीली ड्रेस पीली पगड़ी पंजाबी परिधान में सजे धजे ग्रुप ने ऋषिकेश वासियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

9 नवंबर की शाम पंजाबी नाइट्स के नाम रही। कार्यक्रम के संयोजक गुरविंदर सिंह गुर्री ने बताया कि हम 100 वर्ष आज पूरे कर रहे हैं और ऐसे में हम चाहते हैं कि यह दिन हमारे लिए यादगार बने इसलिए हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

ALSO READ:  UK : लिव-इन में रह रही युवती के 7 लाख युवक ने लिए, आयुक्त ने दिए निर्देश 3 महीने में लौटाए नहीं तो कार्यवाही होगी

वही गानों की बात करें तो लुंगी डांस से लेकर गुरदास मान के गाने से लेकर आज के मॉडर्न पंजाबी गाने जितने भी हैं उनको गाया गया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English