सड़क दुर्घटना में जज ऋषि तिवारी की मौत, एक अन्य जज समेत दो घायल, कार और ट्रेक्टर की भिड़ंत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

आर. सोनी की रिपोर्ट :

सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में कार सवार एक न्यायाधीश की मौत हो गई,वहीं एक अन्य न्यायाधीश सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा जाने से हुई घटना. मामला माध्य प्रदेश छतरपुर जिले की है. घटना शनिवार रात की है. घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

ALSO READ:  देहरादून में 3 लोगों का एक साथ मर्डर, बिजनौर निवासी पलम्बर राजकुमार गिरफ्तार

पुलिस उप अधीक्षक शशांक जैन ने रविवार को बताया कि यह हादसा छतरपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर मातगुवां थाना क्षेत्र के पराचौकी के पास शनिवार रात करीब 8 बजे के आसपास हुआ. उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में बड़ामलहरा में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ऋषि तिवारी की मौत हो गई. जैन ने बताया कि इस हादसे में बड़ामलहरा में ही पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) आशीष मथोरिया और कार चला रहे उनके साले राम दिनकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि ये लोग बड़ामलहरा से छतरपुर आ रहे थे और कार रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गयी. वहीँ इस दुःखद घटना के बाद न्याय विभाग में शोक की लहर है.

Related Articles

हिन्दी English