जोशीमठ : तपोवन टनल से एक और शव मिला, 1 साल के बाद, बरामद शव ऋषिकेश निवासी इंजिनियर गौरव का

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

जोशीमठ/ऋषिकेश : पिछले वर्ष आयी तपोवन में विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में आयी आपदा में काफी लोगों की जान चली गई थी. आज 1 साल से ज्यादा समय के बाद एक और शव मिला है टनल में. जिसके बाद कंपनी की ओर से मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई है. प्रशासन ने शव की शिनाख्त करने के बाद मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है. कंपनी के अधिकारियों के अनुसार शव कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करने वाले ऋषिकेश निवासी गौरव का है.मृतक के पिता बीआरओ (BRO) में कार्यरत हैं. सुबह पिता और चाचा और गांव से कुछ लोग जोशीमठ के लिए रवाना होंगे. वहीँ अंतिम संस्कार करेंगे मृतक का. परिवार काफी परेशान था घटना के बाद. पिता ने बताया कि वहां से फोन आया है मेरे पास, कल सुबह हम निकलेंगे जोशीमठ के लिए.

ALSO READ:  UK :SVMC ऋषिकेश में अग्नि सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम, आग लगने पर घबराएं नहीं, समझदारी और सावधानी से करें बचाव

आपको बता दें, ऋषिकेश से एक ब्यक्ति इस हादसे में गायब था जो 20 बीघा कॉलोनी का रहने वाला था. गली नंबर 5 का रहने वाला था. इस आपदा में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी और अभी भी शव मिलने का सिलसिला जारी है टनल में.

ALSO READ:  UK: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनसहभागिता से जगमगाया चम्पावत, ‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनकल्याण का संकल्प लिया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English