जौलीग्रांट : पैरा कमांडो रुचिन सिंह रावत और प्रमोद नेगी का पार्थिव शरीर पहुंचा एयरपोर्ट, सीएम धामी ने दी श्रद्धांली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

जॉलीग्रांट : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में जम्मू कश्मीर के राजौरी में ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत एवं सिरमौर, हिमाचल प्रदेश निवासी शहीद प्रमोद नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे शहीदों को यह देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। सरकार शहीद रुचिन सिंह रावत के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बृजभूषण गैरोला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप कुंवर एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में देर रात पुलिस का चला सघन चेकिंग अभियान

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English