ऋषिकेश: अपर गंगा नगर से पार्षद गुरविंदर सिंह गुर्री की मैक्स हुई चोरी…चोरों की हिम्मत तो देखिए फिर ARTO के पास ट्रक से 2 सिलेंडर भी कर डाले चोरी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। देर रात अपर गंगा नगर ऋषिकेश क्षेत्र से एक मैक्स जीप चोरी हो गई। जीप के ड्राइवर ने अपने घर के पास जीप खड़ी कर रखी थी।सुबह जैसे ही वह उठा तो वहां पर जीप नहीं थी। जीप अखबार ड्यूटी  के लिए लगा रखी थी। ऐसे में जीप चोरी होने से हड़कंप मच गया।तुरंत ड्राइवर ने अपने मालिक 20 बीघा के पार्षद गुरविंदर सिंह गुर्री को इसकी सूचना दी।

गुरविंदर सिंह ड्राइवर के साथ कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तुरंत वायरलेस कर आसपास के थाना क्षेत्र में इसकी सूचना दी। इस बीच किसी ने बताया कि एक गाड़ी एआरटीओ ऑफिस के सामने जंगल में खड़ी है। आप जाकर देख लें। जैसे ही गुरविंदर सिंह गुर्री ARTO ऑफिस के सामने जंगल में पहुंचे तो उनकी मैक्स जीप वही खड़ी थी। लेकिन जीप  में  4 नए टायर रखे थे वह गायब थे। उसके अलावा टूलबॉक्स भी गयाब था और साथ ही गुरविंदर सिंह गुर्री ने बताया कि पास ही एक ट्रक भी खड़ा था। जिस का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें से दो सिलेंडर भी चोरी कर लिए।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश में शिव-शक्ति की भव्य प्रस्तुति ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, नितिन चक्रधारी व टीम का हुआ सम्मान

सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस को पता लगा कि रात 2:22 मिनट पर अपर गंगानगर क्षेत्र से जीप चोरी की जा रही है। वहीं अब पुलिस अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

ALSO READ:  श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

लेकिन बड़ा सवाल अपर गंगानगर क्षेत्र जैसे इलाके से जहां पर सैकड़ों सीसीटीवी लगे हुए हैं चोरी होना इस तरह गाड़ी का बड़े सवाल खड़े करता है। तीर्थनगरी में इससे पता लगता है चोरों के हौसले कितने बुलंद है पुलिस को इस मामले पर या चोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की जरूरत है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English