जयपुर :UGC रोल बैक मामला, करणी सेना की दो मांगें मानी राज्य सरकार ने, तीसरी पर दिया आश्वासन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • अमर बलिदानी करणी सैनिक देवराज सिंह पलाडा जी की शहादत को मिला न्याय
  • UGC विधेयक वापस लेने की मांग कर रही है करणी सेना, लम्बे समय से है आंदोलनरत 
जयपुर :राजस्थान में UGC रोल बैक की मांग कर रही है करणी सेना की दो मांगों को राज्य सरकार ने मान लिया है. जबकि तीसरी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है. करणी सेना के मुताबिक़, “ राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ जी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के करीबी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच जी ने प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए देवराज सिंह पलाडा जी के परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी तथा मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध त्वरित निलंबनात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।”
“पूर्व विधायक एवं जिला प्रमुख भँवर सिंह पलाडा जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में श्री सूरजपाल सिंह अम्मू जी, महिपाल सिंह मकराना जी, मनजीत सांवराद जी, जीवन सिंह शेरपुर जी, रणजीत सौडाला जी, उम्मेद सिंह करीरी जी, योगवीर सिंह बाजेकाँ जी, राधवेन्द्र सिंह कालवा जी, नारायण दिवराला जी, हैप्पी बन्ना जी, मोहन सिंह हातौज जी सहित अनेक सामाजिक संगठनों एवं करणी सैनिकों ने सहभागिता की।
इसी दौरान UGC विधेयक के विरोध में करणी सेना द्वारा किए जा रहे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन में भी देवराज सिंह पलाडा जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें न्याय एवं संबल प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।शहीद देवराज सिंह पलाडा जी का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।” 

Related Articles

हिन्दी English