उत्तरकाशी: 12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने आयोजित किया पशु चिकित्सा शिविर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सुभाष बडोनी की रिपोर्ट-

उत्तरकाशी: 12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने आयोजित किया पशु चिकित्सा शिविर

यूं तो भारतीय सेना/ सुरक्षाकर्मी बोर्डर पर देश की रक्षा के लिए हरदम दुश्मन का सीना चीरने के लिए हमेशा तैयार रहती है चाहे जो भी जगह हो जैसी भी परस्तिथी हो जवान हर दम तैयार खड़े रहते हैं जिसके कारण आज कोई भी विदेशी ताकत हमारे देश की तरफ आंख उठा ने की हिम्मत नहीं कर सकता है क्योंकि ये जवान अपना हरपल देश के लिए जीने और मरने के लिए हरदम तैयार रहते हैं पर अपनी सैन्य ड्यूटी के अलावा भी हमारे रणबीर पशु पक्षियों को ही नया जीवन देने का काम करते हैं जिसके अन्तर्गत समय समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं की सेवा करने में पीछे नहीं हटते है।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया राहत एवं बचाव अभियान का जायजा

इसी कड़ी में 12वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों एवं जवानो में ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत मुखवा गांव में पशुओं के लिए शिविर का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के 250 भेड बकरी घोड़े खच्चर आदि का स्वस्थ परीक्षण कर टीकाकरण किया पशु चिकित्सा अधिकारी पंकज प्रियदर्शी ने बताया कि जिन भी पशुओं में रोग के लक्षण पाए गए थे।जिनका टीकाकरण किया गया है ताकि वह सुरक्षित रहे।

ALSO READ:  UK :रामनगर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, पशु बाजार में कई अनियमितताएं मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

वहीं 12वीं वाहनी के कमान्डेंट अभिजीत सैमियार ने बताया कि भारतीय सेना सीमा के अलावा आन्तरिक मामलों में भी नागरिकों के साथ खड़ी है और भविष्य में इस तरह के ओर भी कैम्पों का आयोजन करती रहेगी वहीं सेना की इस पहल से स्थानीय लोग काफी खुश दिखाई दे रहे है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English