ऋषिकेश: खुशीराम पाण्डेय ने संभाला ऋषिकेश कोतवाल का कार्यभार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश। एसएसपी देहरादून ने ऋषिकेश कोतवाली का कार्यभार इंस्पेक्टर खुशीराम पाण्डेय को सौंपा है। गुरुवार को उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है।

इससे पहले आपको बता दें पूर्व प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी को 4 दिसंबर को मंत्रा रिसॉर्ट की महिला कर्मचारी की हत्या के प्रकरण में लापरवाही बरतने पर पुलिस लाइन भेजा गया था उसके बाद बिना कोतवाल की कोतवाली चल रही थी और सीनियर सब इंस्पेक्टर (SSI) डीपी काला प्रभारी अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे।

ALSO READ:  UK : एम्स, ऋषिकेश में ओपीडी मरीजों व तीमारदारों को किया हृदय संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक

इसके अलावा रायवाला के थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी को विकासनगर कोतवाली भेजा गया है वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुवार को एसएसपी देहरादून ने सुनो थाना अध्यक्षों का ट्रांसफर किया था। आदेश में कहा गया था यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किए गए स्थानों पर सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

हिन्दी English