50 हजार का ईनामी दरोगा गिरफ्तार, नाबालिक से गैंगरेप मामले में

मामले में youtuber पहले से है जेल में, दरोगा फरार चल रहा था

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

कानपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के मामले में 144 दिनों से फरार चल रहे आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।मामले में youtuber पहले से जेल में है। दरोगा फरार चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक,  आरोप है कि 5 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे सचेंडी क्षेत्र की 14 साल की मासूम बच्ची शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी भीमसेन चौकी में तैनात दरोगा अमित कुमार मौर्या और यूट्यूबर शिवबरन यादव ने उसके साथ करीब 45 मिनट तक दरिंदगी की। पीड़िता की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, यूट्यूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया लेकिन दरोगा फरार हो गया।

ALSO READ:  UK : चोरी की घटना में वांछित महिला अभियुक्ता सुनीता साहनी उर्फ क्षेत्री गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच समेत चार टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। कोर्ट में 500 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई और 30 अप्रैल तक पेश होने का नोटिस भी जारी हुआ, लेकिन आरोपी हाजिर नहीं हुआ।29 मई को सचेंडी पुलिस ने आरोपी दरोगा अमित कुमार मौर्या को सचेंडी से ग्राम सोना जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया।

ALSO READ:  ऋषिकेश : आबकारी टीम की छापेमारी, 3 जगहों से 2 गिरफ्तार 1 फरार

Related Articles

हिन्दी English