खड़क माफ क्षेत्र में एक दाँत जंगली हाथी की आमद…रेपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन देगी मदद अब

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  खड़क माफ क्षेत्र में एक दाँत जंगली हाथी की आमद की लगातार मिल रही शिकायत का संज्ञान लेते हुए प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी आई एफ एस तरुण एस ने समस्या के निदान को वाइल्डलाइफ टास्क फोर्स के अंतर्गत रेपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन किया है।जो 24 घण्टे दलबल के साथ तैयार रहेगी और सूचना मिलते ही 15 से 20 मिनट के अंदर वन्यजीव की आमद वाले क्षेत्र में पहुँच कर समस्या का निदान करेगी।
टीम में उपराजिक अधिकारी चन्द्र शेखर भट्ट टीम का नेतृत्व करेंगे।इनके अतिरिक्त वन दरोगा अवतार सिंह रावत,वनबीट अधिकारी हरीश वर्मा,ईश्वर सिंह गुसाईं,पीआरडी कमल सिंह, वन आरक्षी सुभाष बहुगुणा वाहन चालक को टीम में सम्मिलित किया गया है।साथ ही  एन्टी डेपोदेशन टीम का बुधवार को गठन किया जाना है।जिसमें वन्यजीव प्रभावित ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगों को सम्मिलित कर वाट्स एप ग्रुप तैयार किया जाएगा जो वन्यजीव के आमद की सटीक सूचना रेपिड रेस्पॉन्स टीम को देंगे।वन्यजीव प्रभावित क्षेत्र में सूचना पट्ट लगाए जाएंगे जिनपर टोल फ्री नम्बर लिखा होगा।रेपिड रिस्पॉन्स टीम हर तरह से तैयार होकर तैनात की गई है।
ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English