नहीं रहे उत्ताराखंड निवासी भारतीय शूटर व कोच जसपाल राणा,49 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : उत्तराखंड के नामी शूटर और प्रशिक्षक जसपाल राणा का आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। राणा की उम्र 49 वर्ष थी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले उनकी स्टेंट सर्जरी हुई थी और इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया।
पद्मश्री से सम्मानित राणा ने निशानेबाजी में देश के लिए अनेक उपलब्धियाँ दर्ज कराईं। 2012 के बाद वे सक्रिय रूप से कोचिंग कर रहे थे और भारतीय पिस्टल निशानेबाज़ों को ट्रेनिंग दे रहे थे। उन्होंने दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर सहित कई प्रमुख शूटरों को प्रशिक्षित किया; मनु भाकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पदक जीता था।
फरवरी 2025 से राणा 25 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए भारत के हाई-परफॉर्मेंस कोच के रूप में भी कार्यरत थे। उत्तरकाशी, उत्तराखंड के रहने वाले राणा लोकल पहचान भी रखते थे; उनके सम्मान में स्थानीय स्तर पर गीत भी बनाए गए थे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड के सपूत, पद्मश्री से अलंकृत, भारतीय निशानेबाजी जगत के गौरव जसपाल राणा के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।” उन्होंने कहा कि राणा का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और उनका जाना खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम ने दिवंगत की आत्मा के शांति और परिजनों तथा प्रशंसकों को सांत्वना देने की प्रार्थना भी की।
जसपाल राणा के निधन से प्रदेश और खेल समुदाय में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके अनुयायी, प्रशिक्षु और खेल अधिकारी शोक संदेश जारी कर रहे हैं; आगामी दिनों में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाने की संभावना है।



