भारत ने पाकिस्तानी जहाजों के लिए अपना एयर स्पेस बंद किया २३ मई तक

ADVERTISEMENTS
नई दिल्ली : भारत ने बुधवार को एक और बड़ा कदम उठाया है पाकिस्तान के खिलाफ. पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तानी सैन्य और रजिस्टर्ड विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 30 अप्रैल से 23 मई 2025 तक बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं पाकिस्तान ने भी इस्लामाबाद और लाहौर के ऊपर नो-फ्लाई जोन घोषित किया है. दोनों देशों की सेनाएं हाई अलर्ट पर हैं और नियंत्रण रेखा पर स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए Notice to Airmen (NOTAM) जारी किया है. बताया जा रहा है, इससे पाकिस्तान को काफी नुक्सान होगा.



