आतंकवादी घटना के दृष्टिगत आमजन में सुरक्षा की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से थाना मुनि की रेती क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती : आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा राजधानी दिल्ली में घटित आतंकवादी घटना के दृष्टिगत जनपद के समस्त थानों पर आम जन में सुरक्षा की भावना को सशक्त करने के दृष्टिगत आदेश निर्देश निर्गत किए गए थे। दिए गए आदेशों व निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल* के नेतृत्व में  क्षेत्रधिकारी  नरेन्द्रनगर व चंबा  के निर्देशन में आज दिनांक 13.11.25 को थाना मुनि की रेती क्षेत्र में  ढालवाला, 14 बीघा, बंदापुल, कैलाश गेट होते हुए जानकीपुल तक फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च आम जनता में सुरक्षा की भावनाओं को सशक्त करने के दृष्टिगत निकला गया। उक्त फ्लैग मार्च में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती, थाना प्रभारी नरेंद्रनगर, थाना मुनि रेती के अतिरिक्त, आईआरबी, फल्ड कंपनी, जल पुलिस तथा जनपद के अन्य स्थानों का पुलिस बल भी सम्मिलित रहा।

Related Articles

हिन्दी English