पौड़ी : कोरोना-19 संक्रमण के सम्भावित खतरे को देखते हुए एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने सम्बंधित अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की

जिला अस्पतालों के अलावा सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य उपकरणों को चालू अवस्था में रखें:DM

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : डॉ डीएम आशीष चौहान ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए। कहा कि जिला अस्पतालों के अलावा सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य उपकरणों को चालू अवस्था में रखें।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि संभावित कोविड-19 को लेकर अस्पलातों में ऑक्सीलन सिलेंडर, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीलन बेड, कन्सेंट्रेटर, सहित अन्य स्वास्थ्य उपकरणों को चालू अवस्था तथा इन उपकरणों को संचालित करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करें। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी को कहा कि जनपद में समस्त डॉक्टरों, कर्मियों के फोन नंबर की सूची अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने नैनीडांडा तथा पाबौ अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की आवश्यक कार्यवाही 10 दिन के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित उपजिलाधिकारी व संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड कंट्रोल में कर्मियों की तैनाती में बढोतरी करें। कहा कि जनपद में बाहरी राज्य से आने वाले तथा किसी व्यक्ति पर संक्रमित होने का भय हो तो सम्बंधित टीम उसकी जांच कर तथा उसपे निगरानी बनाये रखें। जिलाधिकारी ने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा खतरे वाले स्थानों (जैसे भीड़ वाले स्थान) में मास्क पहनना सबकी सुरक्षा करने में मदद करता है। कहा कि सभी आमजनमानस मास्क व कोविड से बचाव हेतु सावधानी बरते तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

ALSO READ:  ऋषिकेश : नव मधुबन आश्रम में  राधा रानी का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी, एसीएमओ डॉ0 रमेश कुंवर, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला तथा अन्य संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।

ALSO READ:  UK: हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English