उत्तराखंड में मंत्री रेखा आर्य ने कराया मुकदमा दर्ज बरेली में कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय के खिलाफ..जानें मामला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बरेली /देहरादून : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बरेली में मुकदमा दर्ज कराया है दो लोगों के खिलाफ. जिनके नाम हैं कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय. दोनों के  के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. मामले में, उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेखा आर्या की तहरीर पर कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), और 305 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. ये धाराएं विभिन्न अपराधों के लिए लागू होती हैं, जिनमें गंभीर दुराचार, सार्वजनिक जीवन में खतरा और अवैध गतिविधियां शामिल हैं.मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि इन दोनों आरोपियों ने न केवल उनके और उनके पति गिरधारी लाल साहू के नाम और पद का दुरुपयोग किया, बल्कि उनके खिलाफ अवैध धन उगाही और जनमानस में दबदबा बनाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया है. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी शिकायत में कहा है कि कल्पना मिश्रा उर्फ कल्पना चतुर्वेदी और डॉक्टर आरसी पांडेय उत्तराखंड सरकार का बोर्ड, हूटर, और लाल-नीली बत्ती लगाकर अपनी क्रेटा कार में धौंस जमाते हैं. उनका आरोप है कि ये लोग उनके नाम और पद का दुरुप्रयोग कर रहे हैं और इसका इस्तेमाल फर्जी तरीके से अवैध धन उगाही के लिए कर रहे हैं. मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा  इन आरोपियों ने उनके 7 लाख रुपए और एक सोने की रुद्राक्ष की माला भी चोरी कर ली है. मंत्री ने इस बारे में उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की. बरेली के बारादरी थाने में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ALSO READ:  UK : CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया

Related Articles

हिन्दी English