यूपी : सुल्तानपुर में पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में गभड़िया से अमहट तक मुख्य मार्ग के किनारे व डिवाइडर पर वृक्षारोपण का कार्य संपन्न

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नगरवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वाहन : प्रवीन कुमार अग्रवाल

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट..खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नगर पालिका परिषद सुलतानपुर द्वारा नगर क्षेत्र के समस्त वार्डों के चिन्हित स्थल,मुख्य मार्ग सहित खाली प्लाट एवं उचित स्थान पर पर्यावरण के संरक्षण एवं केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजना के अन्तर्गत वृहद् वृक्षारोपण का कार्य विगत 05 जुलाई 2024 से कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज गभड़िया से अमहट तक मुख्य मार्ग के किनारे व डिवाइडर पर वृक्षारोपण का कार्य पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पालिका के अधिकारियों,कर्मचारियों, सभासदगण तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख/गणमान्य जन की उपस्थिति में किया गया,जिसमें नीम,मोलश्री, कदम,कंजी आदि पेड़ लगाये गये।

ALSO READ:  16 वर्षीय शनाया बिष्ट की गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के 15वीं मंजिल से गिरने से मौत, सूसाइड नोट मिला

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने ‘‘स्वच्छ सुन्दर हरित सुल्तानपुर‘‘ के संकल्प को दोहराते हुए ‘‘एक पेड़ माॅं के नाम‘‘ वृहद् वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अन्तर्गत ‘‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ‘‘ एवं ‘‘पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ‘‘ के नारे के साथ नीम के पेड़ का रोपण करते हुए समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वाहन किया व सामाजिक संगठनों को इस वृक्षारोपण के पुनीत कार्य में बढ़चढ़कर भाग लेने व सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर सराहना की। इस अवसर पर संयुक्त सेवा समिति के अध्यक्ष डा0 सुधाकर सिंह,सामाजिक संगठनों गायत्री परिवार,गोमती मित्र मण्डल,यूनिक फाउण्डेशन आदि से जुड़े हुए मदन सिंह, मुन्ना सोनी,राकेश सिंह,अभिषेक सिंह आदि सामाजिक कार्यकर्ता व पालिका के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान 15 अगस्त 2025 तक चलाया जायेगा तथा उसकी समुचित देख-भाल की जायेगी।

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English