यूपी : सुल्तानपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले में प्रदर्शन कर राहुल गांधी का फूंका पुतला


- नेशनल हेराल्ड को कांग्रेस ने बना लिया अपना एटीएम : चन्दन नारायन सिंह


कांग्रेस के आला नेताओं ने देश के लोगों समेत अपने कार्यकर्ताओं को धोखा दिया है,झूठ बोल कर सबकों गुमराह कर रहे हैं। नेशनल हेराल्ड केस 2012-13 में तब शुरू हुआ जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी।इस मामले से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति पर काम करती है।चंदन नारायण सिंह ने आगे कहा नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक इस घोटाले में शामिल हैं। उन्होने नेशनल हेराल्ड मामले में हुए भ्रष्टाचार की बिंदुवार परते खोलते हुए दावा किया कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं बल्कि सरासर लूट का मामला है। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड को अपना एटीएम बना लिया है।गांधी परिवार मॉडर्न डाकू है। कांग्रेस इस मुद्दे पर चोर मचाएं शोर की स्थिति में है।गरीबों को लूटने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा।प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,शिवाकांत मिश्रा,आनन्द द्विवेदी,सचिन पाण्डे,सुधांशु सिंह,ऋषभ वर्मा,गौरव मौर्या,प्रशांत कसौधन,आकाश शर्मा,धर्मेन्द्र वर्मा,अंकुर तिवारी,नगर अध्यक्ष प्रशांत कसौधन,दीपक सिंह,मोहित तिवारी,शानू सिंह, नितिन मिश्रा,आशीष सिंह रानू, सुनील वर्मा समेत युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।