ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : स्वच्छता सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण सचेतक विनोद प्रसाद जुगलान के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना।इस अवसर पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर डॉ जुगलान एवं नगर निगम के स्वच्छता समन्वयक प्रज्वल शर्मा ने छात्र छात्राओं को कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक तकनीकी को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।उन्होंने बताया कि किस प्रकार कूड़े को छटनी के बाद गंधविहीन कम्पोस्ट में परिवर्तित किया जाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण सचेतक डॉ विनोद प्रसाद जुगलान ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक अमित नेगी, महेश उनियाल,एम आर एफ सेंटर प्लांट प्रबंधक युगल दुबे, पर्यवेक्षक अनुज शुक्ला,हैपी होम इको क्लब के अंकित राजपूत,अभिषेक नेगी, राजेश कुमार, हैप्पी होम स्कूल खदरी श्यामपुर और पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज आईडीपीएल के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ त्रिलोचन सिंह सोनी, समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।सभी ने स्वच्छता की शपथ ली।



