पौड़ी: 8 से 11 अप्रैल तक जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने व कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना -मौसम विभाग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पौड़ी :भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 से 11 अप्रैल तक जनपद के अंतर्गत कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने व कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गयी है।  मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये। उन्होंने जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्होंने समस्त चौकी व थानों में भी संबंधित उपकरणों और वायरलैस सैट को अलर्ट व क्रियाशील अवस्था में रखने को कहा है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी व सुरक्षा बरतने के निर्देश दिये हैं।

Related Articles

हिन्दी English