टिहरी के बालगंगा एवं घनसाली तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थाती, बूढ़ाकेदार, तोली, तिनगढ़, जखाणा, गेंवाली, कोट, विशन, घुत्तू, जखन्याली आदि में प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि/बादल फटने से काफी नुकसान…जानें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी :  विगत दिनों जनपद टिहरी के बालगंगा एवं घनसाली तहसील क्षेत्रान्तर्गत ग्राम थाती, बूढ़ाकेदार, तोली, तिनगढ़, जखाणा, गेंवाली, कोट, विशन, घुत्तू, जखन्याली आदि में प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि/बादल फटने से काफी नुकसान हुआ।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की निगरानी कर अद्यतन स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। नायब तहसीलदार बालगंगा बीरम सिंह ने बताया कि तहसील बालगंगा क्षेत्रान्तर्गत आपदा प्रभावितों क्षेत्रांे में अब तक 03 मानव हानि का कुल 12 लाख रूपये, 06 बडे़ पशुहानि का कुल 02 लाख 25 हजार, 02 छोटे पशुहानि का कुल 40 हजार, 67 पूर्ण भवन क्षति का कुल 87 लाख 10 हजार, 26 आंशिक भवन क्षति का 01 लाख 69 हजार, कृषि क्षति का 1071 लाभार्थियों को 40 लाख, 87 हजार, 200 तथा आहेतुक सहायता में 76 लाभार्थियों को 03 लाख 80 हजार रूपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है।

ALSO READ:  UK :दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल जनपद में प्रशासन अलर्ट, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात

अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग घनसाली दिनेश नोटियाल ने आपदा प्रभावितों क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों को लेकर अद्यतन स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि घुत्तू-कण्डारगांव मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त स्कपरों के ऐबटमेन्ट के पत्थर चिनाई का कार्य पूर्ण कर मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है। घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग के कि.मी. 30 में क्षतिग्रस्त भाग में गेबियन वाल का निर्माण कर मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है। विनकखाल-भिगुन-तिनगढ जाखाणा मोटर मार्ग में 02 पोकलेन मशीनों के द्वारा अतिरिक्त पहाड़ कटान कर मार्ग खोलने का कार्य प्रगति पर है। 350 मीटर लम्बाई में मार्ग खोला जाना शेष है। विनकखाल-तोली रिंग रोड़ में मार्ग खोलने हेतु अतिरिक्त पहाड़ कटान हेतु 01 पोकलेन मशीन कार्यरत है। 75 मीटर लम्बाई में हार्डरॉक की कटिंग किया जाना शेष है। थाती-कोट-घण्डियाल सौड-तितुर्णा मोटर मार्ग के कि.मी. 04 में कोट विशन के समीप मोटर सेतु के आर.सी.सी. ऐबटमेन्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है।   5.00 मीटर ऊँचाई तक ऐबटमेन्ट का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य प्रगति पर है।

ALSO READ:  UK :जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English