हरिद्वार : अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही ना हुई तो अब सीधे थाना प्रभारियों पर कार्यवाही होगी : एसएसपी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। (वेद प्रकाश चौहान) धर्मनगरी हरिद्वार अवैध खनन के कारण हमेशा विवादों में रही है। मां गंगा वह उसे जुड़ी सहायक नदियाँ या गधेरों में अक्सर अवैध खनन करते हुए कई बार देखा जा सकता है। ऐसे में जिले में नए कप्तान आए हैं उन्होंने सख्त हिदायत दी है अपनी टीम को। विडंबना है विश्व भर से लोग हिंदू समुदाय के यहां पर मां गंगा की पूजा करने आते हैं कर्मकांड के लिए आते हैं वहीं दूसरी तरफ मां गंगा का सीना कुछ लोग अवैध तरीके से चीर रहे हैं। यह न केवल अवैध है बल्कि पर्यावरण की दृष्टि से भी हानिकारक है।

ALSO READ:  UK : हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी, प्रत्येक बैच में 50 एमबीबीएस छात्रों को मिलेगा प्रवेश

हरिद्वार में ज्वालापुर, कनखल व पथरी क्षेत्रों मे अवैध खनन का कारोबार जोरों पर चल रहा है। नये कप्तान साहब ने इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्षों को चेतावनी दी है, यदि अवैध खनन करने वालों पर कार्यवाही नहीं हुई तो सीधे थाना प्रभारियों पर कार्यवाही होगी। सर्दियों का मौसम शुरू होते है शाम होते ही रात के समय अवैध खनन कनखल थाना क्षेत्र में जोरों से चल रहा है।

धर्मनगरी में चर्चा है एक चर्चित महिला दरोगा अवैध खनन करने वाले से सीधे साठगांठ है, उक्त चर्चित महिला के खिलाफ न्यायालय से भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कठोर कार्यवाही के आदेश दिये गये है। चर्चित महिला दरोगा कोतवाली नगर मे तैनात रहकर चर्चा में रही है। ऐसे में अब देखना होगा नए कप्तान साहब क्या एक्शन लेते हैं। हालांकि अवैध खनन कहां हो रहा है क्योँ हो रहा है कौन कर रहा है ? पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी होती है। लेकिन ऐक्शन में कौन अधिकारी आता है यह देखने वाली बात होगी।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, सफाई भी की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English