वेबसाइट अपडेट नहीं हुई तो DM ने तलब किया जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को

एक सप्ताह का दिया समय अपडेट करने के लिए

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले की वेबसाइट अपडेट नही करने पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को तलब करते हुए एक सप्ताह के भीतर जिले की एनआईसी वेबसाइट को अपडेट करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की जानकारी के लिए और सुलभता प्रदान करने के लिए एनआईसी वेबसाइट को तत्काल प्रभाव से अद्यतन कर वेबसाइट में विभागीय अधिकारियों के नाम,पदनाम,और मोबाइल नम्बरों के साथ ही अन्य जरूरी जानकारी भी वेबसाइट पर अपडेट करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वहीं जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज शिकायतों एवं एल1 और एल2 पर लम्बित शिकायतों की अद्यतन रिपोर्ट दैनिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश शिकायत प्रकोष्ठ को दिए।

ALSO READ:  UK : “विद्याभारती केवल शिक्षा नहीं, संस्कारों की साधना है” - डोमेश्वर साहू

 

Related Articles

हिन्दी English