तेल नहीं डाला तो पेट्रोल पंप के मैनेजर को गुस्से में मार दी गोली, मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सिरसा : मामला हरियाणा के सिरसा जिले के गांव बचेर का है. जहाँ पर पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. वजह, तेल न डालने से गुस्साए युवकोंं ने दिया वारदात को अंजाम दिया. दरअसल, जिला के गांव बचेर मेंं रात को मोटरसाइकिल मेंं तेल न डालने से गुस्साए युवकोंं ने पेट्रोल पंप के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी व एक अन्य को घायल कर दिया। 3 युवक बताये जा रहे हैं जो हीरो हौंडा मोटरसाइकिल में सवार थे और लगभग साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप पर पहुंचे. जबकि पंप को 9 बजे बंद कर के चारों स्टाफ कमरे पर चले गए थे. पंप के मैनेजर पंकज यादव और तीन अन्य सेल्समैन अनिल, सुभाष व संतोष थे.

ALSO READ:  ऋषिकेश आबकारी टीम का छापा, दो गिरफ्तार

घटना के समय पंप का मनैजर पंकज अपने कमरे की ओर जा रहा था। सतबीर नामक युवक ने मैनेजर पंकज को नाम लेकर आवाज लगाई और मोटरसाइकिल मेंं पैट्रोल डालने के लिए कहा। पंकज यादव ने पंप बंद होने के कारण मना कर दिया और अपने कमरे मेंं चला गया। मोटरसाइकिल सवार युवकोंं को गुस्सा आ गया और इसके बाद सतबीर व मनीष पिस्तौल लेकर कमरे मेंं जा घुसे और पंकज यादव के साथ गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर कमरे मेंं मौजूद सेल्जमैनोंं ने दोनो युवकोंं को पकड़ने की कोशिश की तो सतबीर ने गोली चला दी। गोली सीधी पंकज की छाती मेंं लगी और पंकज वहीं गिर गया। दूसरी गोली अनिल कुमार के हाथ मेंं लगी। गोली चलाने के बाद तीनोंं युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर राजस्थान की ओर भाग गए।

ALSO READ:  UK :स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले "आटो गैंग" के 2 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कमरे मेंं मौजूद दूसरे स्टाफ ने पंप मालिक गगनदीप को घटना की सूचना दी। दोनों को सिरसा के नागरिक अस्पताल मेंं ले जाया गया। यहां पंकज को अग्रोहा मैडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया। अग्रोहा पहुंचने पर चिकित्सकोंं ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। अनिल सिरसा के नागरिक अस्पताल मेंं उपचाराधीन है। मृतक पंकज यादव उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. मामले की पुलिस जांच कर रही है. सभी आरोपी फरार हैं.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English