ऋषिकेश : IDPL एवं कृष्ण नगर कॉलोनी वासियों ने IDPL प्रबंधन की निकाली शव यात्रा, किया अंतिम संस्कार, अगले दो दिन तक शोक सभा का होगा आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : Save IDPL अभियान के तहत सोमवार को आई.डी.पी.एल.एवं कृष्ण नगर कॉलोनी के समस्त क्षेत्रवासी आईडीपीएल संस्थान द्वारा क्षेत्रवासियों के बिजली पानी के बिल ना दिए जाने जैसे कार्यों के विरोध में आईडीपीएल संस्थान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए शव यात्रा निकाली। प्रबंधन के इस फैसले को अनैतिक करार दिया है क्षेत्रीय लोगों ने। इसलिए सांकेतिक तौर पर शव यात्रा निकाली गई और यात्रा निकालते हुए गोलचक्कर पहुंचे तथा शव का दाह संस्कार सांकेतिक तौर पर पूरे रीति रिवाज के साथ गोल चक्कर पर किया गया। बताया गया आने वाले 2 दिनों तक गोल चक्कर पर शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। 3-11-2022 को पित्र भोज का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए योगी तिवारी ने बताया ये सभी कार्यक्रम पूरे रीति रिवाज के साथ संपन्न किए जाएंगे l

ALSO READ:  UK : शराबियों की बारात लेकर फिर थाने पहुँची दून पुलिस

साथ ही बोले तिवारी हम समस्त क्षेत्रवासी सरकार से अपील करते हैं। आईडीपीएल संस्थान ( प्रबंधन ) के अस्तित्व में ना होने की सूरत में हम हजारों परिवारों को किसी और संस्था या व्यवस्था के साथ जोड़ा जाए। ताकि हम हजारों परिवार अपने बिजली पानी के प्रभार बिल निरंतर सुचारू रूप से सरकारी खजाने में जमा करवाते रहें l ताकि हजारों परिवारों को अपने मौलिक अधिकारों से वंचित होने से बचाया जा सके l इस कार्यक्रम में समस्त आईडीपीएल परिवार (क्षेत्रवासी) उपस्थित रहे l

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, निकाला जन जागरण मार्च

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English