यहां उत्त्तराखण्ड में धू धू कर जल गया आंखों के आगे घर…12 लोग हुए बेघर…(Video)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सुभाष बडोनी की रिपोर्ट-

उत्तरकाशी:  भटवाड़ी ब्लॉक के ‌हुर्री गांव में एक आवासीय मकान में रात भीषण आग की भेंट चढ़ गया। आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग की घटना में किसी तरह जनहानि नही हुई। ग्रामीण आग लगने का कारण बिजली की तारो में शॉर्ट सर्किट होना बता रहे है।

ALSO READ:  UP : नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बुधवार देर सांय भटवाड़ी के हुर्री गंगनाणी गांव में भरत सिंह पंवार के लकड़ी से बने आवासीय मकान में अचानक भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए, लेकिन तब तक भीषण आग में खाद्यान्न समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। आवासीय मकान में परिवार के 12 लोग रहते थे। जो फिलहाल बेघर हैं। ग्रामीणों ने आग की घटना में हुई क्षति का आंकलन कर पीड़ित परिवार को उचित प्रतिकर देने की मांग की है।

ALSO READ:  ऋषिकेश :यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की DGM मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English