देहरादून : मानसी नेगी के बाद हिमांशु कुमार ने जीता गोल्ड उत्तराखंड का नाम किया रोशन, सीएम ने दी बधाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : खेलों में उत्तराखंड को दूसरी बड़ी सफलता मिली है देहरादून के रहने वाले हिमांशु कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है रविवार को ही मानसी नेगी ने भी स्वर्ण पदक जीता था उसके बाद हिमांशु ने स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का नाम ऊंचा किया है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 05 कि.मी. रेस अंडर 16 वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अर्जित करने पर देहरादून निवासी हिमांशु कुमार को बधाई  दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्वर्ण पदक हिमांशु कुमार के परिश्रम और एकाग्रता का प्रतिफल है।

ALSO READ:  UK :150 साल पुरानी हल्द्वानी की श्री राम बारात इस वर्ष 11 अक्टूबर को नगर में निकलेगी

हिमांशु ने अंडर-16 आयु वर्ग में हिमांशु कुमार ने यह रेस 20:51:66 मिनट में पूरी की। वर्तमान में एएसआइ पुणे में बसंत बहादुर राणा से प्रशिक्षण ले रहे हिमांशु ने वाक रेस की बारिकियां मानक सिद्ध एकेडमी के कोच प्रवीण पुरोहित से सीखी है। बताते चलें कि हिमांशु इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।

Related Articles

हिन्दी English