तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 17 थे सवार, 10 की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार से गोला जा रही डीसीएम पेड़ से टकराई,डीसीएम में एक ही परिवार के कुल 17 लोग थे सवार,घटना स्थल पर कुल 10 लोगो की हुई मौत. मृतकों में 3 बच्चे, 3 महिलायें, व 4 पुरुष शामिल, 5 अन्य घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. हालत गंभीर होने पर 2 लोगों को किया गया हायर ट्रीटमेंट के लिए बरेली रेफर. परिवार पुवायां और लखीमपुर खीरी के हैं निवासी. सुबह 5 बजे के आसपास की है घटना. घटना की सूचना पर डीएम, एसपी सहित कई थाने की फोर्स जिला अस्पताल पहुँची. घटना उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की है.

ALSO READ:  प्रेमी सहित खेत मालिक गिरफ्तार, प्रेमिका मिलने जा रही थी करंट लगने से हुई मौत

डीएम पुलकित खरे ने कहा कि गजरौला थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 6 बजे एक हादसा हुआ। DCM में 17 लोग हरिद्वार से गोला लौट रहे थे जिसका एक्सीडेंट होने से मौके पर ही 10 लोगों की मृत्यु हो गई। घायल 7 लोगों में से 2 को बरेली रेफर किया गया है और अन्य का ज़िला अस्पताल में इलाज चल रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत की वाहन दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उपचार कराने का निर्देश दिया है।

ALSO READ:  UK : कोरोनेशन हॉस्पिटल में झगड़े की घटना के वायरल वीडियो का मामला, अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English