ऋषिकेश :एम्स ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, एसडीएम संगीता कनौजिया के निधन के बाद

मुख्यमंत्री धामी ने एसडीएम संगीता के निधन पर दुःख ब्यक्त किया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : (हेल्थ बुलेटिन/एम्स)-हरिद्वार जनपद के लक्सर तहसील में तैनात एसडीएम संगीता कन्नौजिया का गुरुवार सुबह एम्स ऋषिकेश में निधन हो गया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद 26 अप्रैल को उन्हें इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

इस वर्ष 26 अप्रैल को लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कन्नौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर अवस्था में होने के कारण उनका एम्स ऋषिकेश की क्रिटिकल केयर यूनिट ( सीसीयू ) में इलाज चल रहा था। इस बारे में जानकारी देते हुए एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि उन्होंने गुरूवार 8 सितम्बर की सुबह करीब 9 बजे अन्तिम सांस ली। उन्होंने बताया कि वह सीसीयू में भर्ती थी और पिछले साढ़े चार महीने से उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनकी रीढ़ की पूरी हड्डी में चोट, मस्तिष्क तथा सीने में चोट के साथ-साथ दाहिने हाथ के ऊपर का फ्रैक्चर था।

ALSO READ:  UK : बागेश्वर में प्रवक्ताओं की कमी वाले विद्यालयों में वैकल्पिक शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

सड़क दुर्घटना के दौरान लगी कई चोटों और तब से लगातार चल रही वेंटिलेटर सपोर्ट की वजह से उनका सांस लेने में नियन्त्रण समाप्त हो चुका था और लंबे समय तक डायलिसस पर रहने के कारण गुर्दे सहित उनके शरीर के अन्य अंगों ने भी काम करना बन्द कर दिया था।

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एसडीएम संगीता कनौजिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English