हरिद्वार : सूटकेस में सुर्ख लाल जोड़े में युवती की लाश लेकर जा रहा था युवक, राहगीरों ने दबोचा…घटना सुनकर हर कोई हैरान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिरान कलियर/हरिद्वार : कलियर में युवती के शव को सूटकेस में रखकर ले जा रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।बताया जा रहा है कि युवक और युवती ने बृहस्पतिवार को एक कलियर स्थित एक गेस्ट हाऊस में कमरा लिया था। रात करीब आठ बजे युवक सूटकेस लेकर बाहर निकला तो गेस्ट हाऊस कर्मचारी को शक हुआ। उसने युवती के बारे में पूछा तो वह घबरा गया और सूटकेस लेकर भागने लगा।इस पर कर्मचारी ने शोर मचा दिया और लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव था। सूचना मिलते ही कलियर थानाध्यक्ष समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।सूटकेस के अंदर युवती का शव लाल सुर्ख जोड़े में है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। यह भी माना जा रहा है कि शादी के इरादे से दोनों कलियर आए होंगे।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

प्रेम संबंध का मामला-
आत्महत्या करने के इरादे से पिरान कलियर स्थित गेस्ट हाउस में प्रेमी जोड़े ने कमरा लिया था, युवक गुलशेर/गुलबेज ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियांन का रहने वाला है। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिछले 7-8 वर्षो से युवती के साथ रिलेशनशिप में था लेकिन उनके परिजन उनकी शादी को तैयार नही थे, दोनों ने आत्महत्या की योजना बनाई थी, यहां दोनो को जहर खाना था युवती ने पहले जहर खा लिया और वह मर गयी। जिसके बाद युवक उसका शव सूटकेस में लेकर गंगनहर में डालने जा रहा था, और खुद भी गंगनहर में आत्महत्या करता।

ALSO READ:  UK :पहलवान के पास गर्दन ठीक करने गयी महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, बनभूलपुरा में ७ अवैध क्लीनिक सील

सूटकेस लाने पर सवाल-
युवक के मुताबिक दोनो को जहर खाकर आत्महत्या करनी थी, लेकिन सूटकेस साथ लाना कई सवाल खड़े कर रहा है। सवाल ये है कि जब दोनों को जहर खाकर आत्महत्या करनी थी तो बड़ा सूटकेस लाने की क्या जरूरत थी। फिलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English