मुनि की रेती : स्मैक तस्करी के आरोप में हरिद्वार निवासी अनीश गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  •  स्मैक तस्करी का अभियुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार, 15.84 ग्राम स्मैक बरामद
मुनि की रेती :  पुलिस और CIU टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है.  नाम है अनीश पुत्र आजम… आयुष अग्रवाल SSP  जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद को नशामुक्त करने हेतु जनपद टिहरी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक व  पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर,  के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग एवं गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 27.09.2024 को थाना मुनि की रेती पुलिस तथा CIU टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त अनीश पुत्र आजम निवासी- कासमपुर, थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष  को  मोटर साइकिल UK-17N-7644बजाज CT 100 से अवैध रूप से स्मैक की तस्करी करते हुये  कपटियाल मोड मुनि की रेती से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 15.84 ग्राम स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।  अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
 नाम पता अभियुक्तगण-
अनीश पुत्र आजम निवासी- कासमपुर, थाना पथरी जिला हरिद्वार उम्र 38 वर्ष
 बरामदगी विवरण-
1- 15.84 ग्राम स्मैक
2- मो0सा0 न0 HR-05AP-9602
 पुलिस टीम-
1- उ0नि0  आशीष शर्मा चौकी प्रभारी ढालवाल थाना मुनि की रेती।
2- हे0का0 प्रवीन नेगी।
 सीआईयू टीम-
1-SI  सचिन पुंडीर CIU  कार्यालय।
2- SI  दर्शन काला CIU कार्यालय
3- हे0का0 अजय
4- का0विपुल

Related Articles

हिन्दी English