हल्द्वानी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की कुलसचिव बनी डॉ. रश्मि पंत बनी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : डॉ रश्मि पंत अब उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय की कुलसचिव होंगी. कुमाऊँ के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष हैं डॉ. रश्मि पंत. अपर सचिव उच्च शिक्षा प्रशांत कुमार आर्या ने इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। डॉ. रश्मि पंत एक साल के लिये प्रतिनियुक्ति पर कुलसचिव बनाई गई हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक विज्ञान विद्याशाखा निदेशक प्रो. पीडी पंत कुलसचिव के पद पर कार्यरत हैं।

ALSO READ:  UK :रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

वहीँ डॉ. रश्मि पंत ने कुलसचिव बनाने पर शासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पुस्तक वितरण की प्रणाली को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही विश्वविद्यालय के विकास और कर्मचारियों के हितों में काम किया जाएगा। इधर, आदेश जारी होने के बाद एमबीपीजी कॉलेज के शिक्षकों और कर्मचारियों ने डॉ. रश्मि पंत को बधाईयां दी,और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Related Articles

हिन्दी English