UK: छिद्दरवाला में गुलदार की दस्तक, घर के आंगन से कुत्ता उठा ले गया  सीसीटीवी  में कैद घटना

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : ग्राम पंचायत छिद्दरवाला क्षेत्र में गुलदार का आतंक एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। इन दिनों गुलदार ने दोबारा अपनी चहलकदमी शुरू कर दी है और घनी आबादी के बीच खुलेआम घूमता हुआ देखा जा रहा है।रविवार देर शाम गुलदार ने क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि राणा के  घर के आंगन से कुत्ते को उठा लिया। यह पूरी घटना घर पर लगे सीसीटीवी  कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गुलदार कुत्ते को अपने जबड़े में दबोचकर ले जाता है।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच गुलदार की बढ़ती मौजूदगी से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।ग्राम प्रधान गोकुल रमोला ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को पकड़ने के लिए ठोस कार्रवाई की जाये| उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है और जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की अपील की है।
गुलदार की बढ़ती गतिविधियों से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English