उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश होंगे गुहानाथन नरेंद्र


नैनीताल : आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेंद्र को दो जनवरी 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस नरेंद्र 30 अक्तूबर 2023 को आंध्र प्रदेश के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। तब से वहीं कार्यरत हैं. जारी आदेश के मुताबिक राष्ट्रपति द्वारा भारत के संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए, न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. वे वर्तमान में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे थे.इस संबंध में कानून और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है. जिसके मुताबिक न्यायमूर्ति गुहनाथन नरेंद्र की ये नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण के साथ ही प्रभावी हो जाएगी.