स्वर्ण जयंती सभागार नगर निगम ऋषिकेश में राज्य मंत्री  दिनेश आर्य  व महापौर  शंभू पासवान  के नेतृत्व में जल संस्थान व पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : शुक्रवार को  स्वर्ण जयंती सभागार नगर निगम ऋषिकेश में राज्य मंत्री  दिनेश आर्य [उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय पेयजल संरक्षण परिषद ]  व महापौर  शंभू पासवान  के नेतृत्व में जल संस्थान व पेयजल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करी गई. इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी, जल गुणवत्ता का नियमित परीक्षण, एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट के समाधान, यात्रा मार्गों, बाजार, सार्वजनिक स्थानों में पेयजल की व्यवस्था सुचारू की जाने संबंधी चर्चा की गई ।
बैठक के दौरान  महापौर शंभू पासवान ने ऋषिकेश निगम क्षेत्र में लगभग 2 महीने से पेयजल कनेक्शन में प्रेसर कम होने से बिना मोटर के पानी नहीं आने की समस्या, पेयजल कनेक्शन के मीटर में गड़बड़ी की शिकायत, कई कनेक्शनों में पानी लीकेज की समस्या, बरसात के समय एसटीपी प्लांट से पानी के ओवरफ्लो होने से आम लोगों को हो रही समस्याओं तथा कुछ वार्डो में सीवर लाइन न बिछी होने जैसी समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर समस्त समस्याओं का अति शीघ्र  समाधान करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र  तडीयाल, राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोगा  पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा  /ज्योति सजवाण, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश मनोज ध्यानी , मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सुरेंद्र सिंह ,जिला महामंत्री दीपक धमीजा , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रुचि जैन , पार्षद वीरेंद्र रमोला , मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना , जिला महामंत्री ऋषिकेश विजेंद्र मोगा , समाज सेवी  एंव वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आशा शुक्ल, मंडल मंत्री वीरभद्र पिंकी धस्माना, महामंत्री महिला मोर्चा वीरभद्र पूनम डोभाल, मंडल उपाध्यक्ष वीरभद्र सुनीता भंडारी, आई आईटी संयोजक महिला मोर्चा वीरभद्र सुमन रावत, मंडल उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, जिला संयोजक नमो एप कुलदीप एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Related Articles

हिन्दी English