एम्स ऋषिकेश लाया गया श्रीनगर से गंभीर हालत में गुलदार के हमले में घायल हुई बच्ची को, हालत चिंताजनक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : श्रीनगर क्षेत्र में गुलदार के हमले से गंभीररूप से घायल बच्ची को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। गंभीररूप से घायल बच्ची का सघन स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
बीते दिवस गुलदार के हमले में घायल सात वर्षीया बच्ची को गंभीर हालत में शुक्रवार देररात लगभग 1 बजे एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां ट्रामा इमरजेंसी में उसका प्राथमिक उपचार व प्रारंभिक जांच की गई। चिकित्सकों के अनुसार घायल बच्ची सर्वाइकल इंजिरी व स्पाइन इंजिरी से ग्रसित है। लिहाजा उसे न्यूरो सर्जरी आईसीयू में शिफ्ट कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीश कुमार अरोड़ा की देखरेख में भर्ती घायल पेशेंट का एमआरआई किया जाएगा। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि बच्ची की स्थिति अत्यधिक गंभीर है उसे गंभीर चोट लगने से सांस लेने में परेशानी हो रही है और गर्दन में चोट के कारण उसका सारा शरीर लकवाग्रस्त हो गया है। लिहाजा उसके हाथ व पैरों में कोई मूवमेंट नहीं है।
ALSO READ:  UK :ऋषिकेश को मिली 357 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात: आर.डी.एस.एस. योजना के तहत भूमिगत होंगी विद्युत लाइनें; महापौर  शंभू पासवान  ने किया शुभारंभ
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English