यहाँ लड़की हुई गिरफ्तार, नाबालिक लड़के के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

जशपुर में एक मामले में लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उस पर आरोप है लड़के के साथ उसने दुष्कर्म किया है. लड़का नाबालिक है और लड़की बालिग़ है. मामला छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले का है.

पॉक्‍सो एक्ट का एक अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल, पत्थलगांव पुलिस ने नाबालिग लड़के को जबरन भगाकर ले जाने और ले जाकर दुष्कर्म करने वाली लड़की को गिरफ्तार किया है. इस अजीबोगरीब मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए जब पीड़ित बच्‍चे का पिता पत्थलगांव थाने में पहुंचा तो उसकी बातों को सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. वहीँ लड़के के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है. साथ ही पॉक्‍सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. पत्थलगांव की पुलिस ने फ़िलहाल आरोपी लड़की से पीड़ित नाबाल‍िग को छुड़ा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है.

ALSO READ:  UK :ज्योति दानू UKD के छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (USF) की कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस शर्मनाक मामले को अंजाम देने वाली आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बहरहाल आरोपी लड़की के विरुद्ध नाबालिग लड़के को भगा ले जाने तथा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की पुष्टि हो जाने पर पत्थलगांव थाने में विभिन्न आपराधिक धाराओं के साथ पॉक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ALSO READ:  UK :नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS में प्रवेश के प्रकरण में 2 और अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English