महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हो रही सराहना

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

महिला ने रोडवेज बस में बच्चे को दिया जन्म, एंबुलेंस कर्मचारी की खूब हो रही सराहना।मामला गाजियाबाद का है। यहां पर एक रोडवेज बस में एम्बुलेंस कर्मचारियों ने एक महिला की सुरक्षित प्रसव में मदद की। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। यह घटना इंदरगढ़ी बस स्टैंड पर हुई। एम्बुलेंस कर्मचारियों ने बस में ही महिला को प्रसव कराया।इसके बाद महिला और नवजात शिशु को संजय नगर जिला अस्पताल ले जाया गया।दोनों स्वस्थ हैं।गुरुवार को शाहजहांपुर निवासी प्रमोद कुमार पत्नी रिंकी के साथ रामखेड़ा गांव जा रहे थे. अचानक, इंदरगढ़ी के पास प्रसव पीड़ा शुरू हो गई.प्रमोद ने तुरंत 102 एंबुलेंस पर कॉल कर सहायता मांगी. सूचना मिलते ही संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल से एंबुलेंस रवाना हुई और सिर्फ दस मिनट के भीतर इंदरगढ़ी पहुंच गई. हालांकि, जैसे ही एंबुलेंस कर्मचारी रिंकी को एंबुलेंस में शिफ्ट करने का प्रयास कर रहे थे, उनकी प्रसव पीड़ा ज्यादा बढ़ गई. इस गंभीर परिस्थिति को देखते हुए एंबुलेंस में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया. एमटी अमित कुमार और पायलट कैलाश यादव ने रोडवेज बस में ही रिंकी का सफल प्रसव कराने का निश्चय किया. एंबुलेंस में उपलब्ध डिलीवरी किट की मदद से रिंकी ने रोडवेज बस में एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया।दोनों स्वस्थ हैं।।

Related Articles

हिन्दी English