गाजियाबाद: “चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती”, फ्री बिजली पर मुख्यमंत्री योगी का अखिलेश पर हमला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गाजियाबाद : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गाजियाबाद पहुंचे. वहां पर इस मौके पर प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है साथ ही सपा के फ्री बिजली देने के वादे पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री  योगी ने बिना नाम किसी का नाम लिये कहा कि 2017 के पहले बिजली आती ही नहीं थी। अब कहते हैं कि 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। ये लोग तो अंधेरे में रहने के अभ्यस्थ थे, क्योंकि चांदनी रात चोरों को अच्छी नहीं लगती है। बिजली जब आएगी ही नहीं तो फ्री बिजली कहां से देंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बिजली के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव के एक और वादे पर भी हमला किया। पुरानी पेंशन बहाली पर कहा कि जब पेंशन रोकी गई, उनके अब्बाजान ही प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। उसके बाद चार बरस तक प्रदेश में मुख्यमंत्री थे। उन्हें भी पांच साल मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला लेकिन कुछ नहीं किया. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के बारे में उनके पास कोई सोच नहीं थी। न्यू पेंशन स्कीम में एकाउंट ही नहीं खोले गए। 2004 से 2017 तक कोई पैसा नहीं जमा किया गया। हमने सरकार बनाने के बाद सभी कर्मचारियों के एकाउंट खुलवाए और दस हजार बजट देकर कर्मचारियों के एकाउंट में पैसे डालने का काम किया गया। इंप्लाई कंट्रीब्यूशन स्कीम में सरकार की तरफ से शेयर बढ़ाकर दस से 14 प्रतिशत किया गया।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना कालखंड में किसी कर्मचारी के वेतन में कटौती नहीं की गई। जिन लोगों ने विकास नहीं किया माफिया को संरक्षण दिया, पेशेवर अपराधियों के जरिये लूटपाट मचाई, वह लोग कुछ नहीं कर सकते। आज भी अपराधियों को ही टिकट बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कैराना और बुलंदशहर में दिये गए टिकट का उदाहरण भी दिया।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English