गाजियाबाद: आईएमएस कॉलेज की लिफ्ट गिरी,एक छात्र के पैर में फ्रैक्चर, बाकि 10 को हल्की चोटें, जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

गाजियाबाद : गाजियाबाद के आई एम एस इंजीनियरिंग कॉलेज की लिफ्ट गिरने से लगभग 10 छात्र हुए घायल, छात्रों को निजी अस्पताल में आनन-फानन में कराया गया भर्ती,जिसमें 1 छात्र को ज्यादा चोट लगी है. मसूरी थाना क्षेत्र का मामला है. मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना हैं नहीं बरती जाएगी कोई भी लापरवाही,वहीँ गाजियाबाद प्रशासन जांच में जुट गया है.

लिफ्ट गिरने के मामले में क्या कहना है कॉलेज प्रशासन का और पुलिस का सुनिए इस वीडियो में—-Video

ALSO READ:  UK: डोईवाला में हिस्ट्री शीटर राहुल उर्फ़ लक्की हुआ गिरफ्तार

#IMS आईएमएस  कॉलेज में लिफ्ट गिरने के मामले में कॉलेज की तरफ से भी बयान आया है। कॉलेज के डायरेक्टर अजय कुमार का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल कॉलेज के स्तर पर भी की जा रही है। हालांकि शुरुआती तौर पर यह सामने आया है कि लिफ्ट में 12 छात्र जबरदस्ती दाखिल हो गए थे। जिसके चलते हादसा हुआ। लिफ्ट चली नहीं थी। उससे पहले ही वह गिर गई। उनका कहना है कि सिर्फ एक छात्र को फ्रैक्चर है।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

बाकी छात्रों की हालत ठीक है। शाम तक बाकी 10 को भी हॉस्पिटल से घर भेज दिया जायेगा. उनसे पूछा गया कि क्या कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रही थी कि लिफ्ट में कितने लोग चल रहे हैं। तो उन्होंने कहा कि हादसा स्टूडेंट की लापरवाही की वजह से हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर के हॉस्टल में लिफ्ट गिरी है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English