गंगोलीहाट : गीता पुष्कर धामी पहुंची अपने पैतृक गाँव बोक्ता, बोली बचपन की यादें ताजा हो गयी…गाँव जरुर आना चाहिए

इससे पहले चौकोड़ी और पाताल भुवनेश्वर भी गयी गीता पुष्कर धामी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
गंगोलीहाट : पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के बोक्ता गाँव पहुंची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी बच्चों के साथ अपने पैतृक गाँव. इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया.  गाँव पहुँचने पर दोनों बच्चे काफी खुश दिखे. साथ ही गीता पुष्कर धामी ने लिखा…”लंबे समय के बाद आज पैतृक गाँव बोक्ता, गंगोलीहाट पहुँचने पर ग्रामवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत से मन अभिभूत है। आज एक बार फिर बचपन की यादें ताज़ा हो गईं।इस दौरान ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की अपील की और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।हम सभी को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर अपने गाँव अवश्य आना चाहिए और किसी न किसी तरीक़े से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, निश्चित तौर पर यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे अच्छा माध्यम हो सकता है।”
x
ALSO READ:  ऋषिकेश : घर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र द्वारा आज विशाल तिरंगा यात्रा निकल गई

Related Articles

हिन्दी English